1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में सड़क दुर्घटना में 13 कांवड़ियों की मौत

झारखंड में सड़क दुर्घटना में 13 कांवड़ियों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2015 10:06 am IST,  Updated : Aug 14, 2015 10:07 am IST

जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर तेज गति से आ रहे ट्रक और एक पिक अप वैन में टक्कर होने से आज छह महिलाओं सहित 13 कांवड़ियों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने बताया

झारखंड में सड़क...- India TV Hindi
झारखंड में सड़क दुर्घटना में 13 कांवड़ियों की मौत

जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर तेज गति से आ रहे ट्रक और एक पिक अप वैन में टक्कर होने से आज छह महिलाओं सहित 13 कांवड़ियों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने बताया कि घटना तब हुयी जब एक गाड़ी तड़के जमशेदपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर सरायकेला खरसावां जिले में चौका के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गया। गाड़ी में पुरी से वापस आ रहे कांवड़िये सवार थे।

उन्होंने बताया कि सभी पीडि़त बिहार में सीवान के आंद्र बाजार के निवासी हैं।

मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि अस्पताल ले जाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गयी। घायल सभी लोगों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल सभी लोग पुरी गए थे और वापस घर आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

इस बीच, मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हादसे में मारे गए कांवड़ियों के प्रति दुख जताया है। सीएम ने घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है।

पुरी से लौट रहे कांवड़ियों ने उरमाल के नजदीक कृष्णा होटल में शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब चाय पी थी। चाय पीने के बाद वह कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि सुबह पांच बजे रांची की ओर से तेज गति से आ रहे खाली ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में मारे गए कांवड़ियों के नाम हैं: दुगारन देवी, जयशंकर प्रसाद, आशा देवी, दीपू कुमार, कुसुम देवी, अनु कुमार, प्रीती कुमारी, आशीष कुमार, विकास कुमार, अशोक सोनी, अनिल सोनी

घायलों के नाम: मुकेश पंडित, मोनू जायसवाल, राजू माझी, शंभु प्रसाद, सीमावंती देवी, नंदिनी, साकेत प्रसाद, अमरजीत व राहुल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत