1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 29 अप्रैल को ही खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी

29 अप्रैल को ही खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 04:42 pm IST

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व निर्धारित तिथि 29 अप्रैल को ही खोले जाएगे।

29 अप्रैल को ही खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी- India TV Hindi
29 अप्रैल को ही खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी

गोपेश्वर: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व निर्धारित तिथि 29 अप्रैल को ही खोले जाएगे। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल उखीमठ में मंगलवार को मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग ने धर्माचार्यों से सलाह मशविरा कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल की सुबह 6:10 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने की घोषणा की। 

कोरोना वायरस संकट के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 15 दिन आगे बढ़ाये जाने के बाद केदारनाथ मंदिर खुलने की तिथि के भी आगे बढाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। बदरीनाथ धाम के कपाट पहले 30 अप्रैल को खुलने थे लेकिन सोमवार को उसे खोलने के लिये 15 मई का नया मुहूर्त निकाला गया। 

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पहले कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि में भी बदलाव के संकेत मिल रहे थे लेकिन इसके संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए केदारनाथ मंदिर के रावल को अधिकृत कर दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत