1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में आयातित पटाखों को रखना, बेचना अवैध घोषित किया गया

हरियाणा में आयातित पटाखों को रखना, बेचना अवैध घोषित किया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 11:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 11:14 pm IST

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक पत्र के मुताबिक पटाखे भारतीय व्यापारी श्रेणीकरण के तहत आते हैं और उनका आयात प्रतिबंधित है।

Keeping importing firecrackers in Haryana declared illegal- India TV Hindi
Keeping importing firecrackers in Haryana declared illegal Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा की सरकार ने सोमवार को राज्य में आयातित पटाखों को रखने एवं बेचने को अवैध घोषित कर दिया। यह जानकारी यहां एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि इस बारे में सतर्क रहें और आयातित पटाखों की बिक्री और वितरण को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही उनसे कहा गया है कि सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच कर सुनिश्चित करें कि आयातित पटाखों का भंडारण नहीं किया जाए और एहतियाती कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक पत्र के मुताबिक पटाखे भारतीय व्यापारी श्रेणीकरण के तहत आते हैं और उनका आयात प्रतिबंधित है। प्रवक्ता ने बताया कि विदेश वाणिज्य महानिदेशालय से लाइसेंस या प्रमाण लिए बगैर पटाखों का आयात नहीं किया जा सकता है। हाल के वर्षों में पटाखों के आयात के लिए महानिदेशालय ने लाइसेंस या प्रमाण जारी नहीं किए हैं। पटाखों की बिक्री के लिए पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन से लाइसेंस हासिल करना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत