1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की जनता से बोले केजरीवाल डेंगू से घबराएं नहीं

दिल्ली की जनता से बोले केजरीवाल डेंगू से घबराएं नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 15, 2015 06:47 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 11:59 pm IST

नई दिल्ली: डेंगी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार भी हरकत में आ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अस्पतालों में जाकर लोगों का हाल चाल लिया। उन्होंने दिल्ली की जनता से

दिल्ली की जनता से बोले...- India TV Hindi
दिल्ली की जनता से बोले केजरीवाल डेंगू से घबराएं नहीं

नई दिल्ली: डेंगी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार भी हरकत में आ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अस्पतालों में जाकर लोगों का हाल चाल लिया। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वो धीरज धरें और डेंगू से घबराएं नहीं क्योंकि डेंगू से पीड़ित मरीजों को सभी तरह की जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

केजरीवाल ने आज सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया और वहां पहुंचकर लोगों का हाल-चाल लिया। उसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वो घबराएं नहीं। दिल्ली सरकार अस्पतालों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं करा रही है, जगह और अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं।” केजरीवाल ने यहां यह भी कहा कि उन अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी जो डेंगू से पीड़ित मरीजों को वापस लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर अस्पताल पीड़ितों को बिना उपचार के वापस लौटाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”

केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली विधानसभा में एक विशेष सत्र का आयोजन कर सकते हैं जिसमें उन अस्पतालों के खिलाफ कानून लाया जा सके और उन्हें दंडित किया जा सके जो मरीजों को उपचार मुहैया कराने से इनकार करते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों में डेंगू के चलते हुई दो बच्चों की मौत के कारण दिल्ली की सरकार भी इसको लेकर सतर्क और गंभीर हो गई है ताकि हालात काबू से बाहर न जा पाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत