1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में कोरोना वायरस के 5177 नए केस मिले, मृतकों की कुल संख्या 2914 हुई

केरल में कोरोना वायरस के 5177 नए केस मिले, मृतकों की कुल संख्या 2914 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 10:04 pm IST

केरल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 5177 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,26,687 हो गई।

केरल में कोरोना वायरस के 5177 नए केस मिले, मृतकों की कुल संख्या 2914 हुई- India TV Hindi
केरल में कोरोना वायरस के 5177 नए केस मिले, मृतकों की कुल संख्या 2914 हुई Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 5177 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,26,687 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 22 और मरीजों की मौत भी हुई। ऐसे में केरल में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 2,914 हो गई है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में 4,801 और मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,60,445 हो गई है और अभी राज्य में कुल 63,155 लोगों का उपचार (एक्टिव कोरोना केस) चल रहा है। राज्य में कम से कम 2,70,725 लोग विभिन्न जिलों में निगरानी में हैं और उनमें से 13,712 अस्पताल में हैं।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,712 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,01,23,778 हो गई है और इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 96.93 लाख हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण 312 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,46,756 हो गई है। देश में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 96,93,173 हो गई है, यानी संक्रमित होने के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.75 प्रतिशत है, जबकि मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है। कोविड-19 से संक्रमित उपचाराधीन लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन तीन लाख से नीचे रही। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 2,83,849 लोगों का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.80 प्रतिशत है। वहीं, अगर कोरोना जांच की संख्या पर नजर डालें तो भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 23 दिसंबर तक कुल 16,53,08,366 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 10,39,645 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।