
kerala temple
केरल के मंदिर में सबसे बड़ा अग्निकांड
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा भोर में करीब 3 साढ़े बजे के आसपास हुआ जिसके बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया लेकिन घायलों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि हर इंतजाम नाकाफी लगने लगा। हादसे के शिकार लोगों को जब अस्पताल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ तो पता चला कि घायलों की तादाद पौने चार सौ से ऊपर पहुंच गई है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले के प्रति दुख जताया है और घायलों को सबसे अच्छा इलाज देने का वादा भी किया। अस्पताल मरीजों से भर गए और बाहर उनका हाल जानने वालों की भीड़ लग गई। हर तरफ अफरातफरी मच गई।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरे केरल में मशहूर है पुतिंगल मंदिर की आतिशबाजी-