1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से जूझ रहे केरल में सामने आए 2154 नए मामले, 7 की मौत

कोरोना वायरस से जूझ रहे केरल में सामने आए 2154 नए मामले, 7 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 09:27 pm IST

एक समय कोरोना वायरस की जंग को जीतते हुए लग रहे केरल में हालात काबू से बाहर होते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,154 नए मामले सामने आए हैं।

Kerala Coronavirus Updates, Kerala Coronavirus, Kerala Coronavirus Cases, Kerala Coronavirus Death- India TV Hindi
एक समय कोरोना वायरस की जंग को जीतते हुए लग रहे केरल में हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

तिरुवनंतपुरम: एक समय कोरोना वायरस की जंग को जीतते हुए लग रहे केरल में हालात काबू से बाहर होते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,154 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रिमत होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 73,854 हो गई है। इसके अलावा रविवार को 7 नए मरीजों की मौत भी हुई है जबकि 1700 से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

7 और लोगों ने गंवाई जान

केरल में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने एक बयान में बताया कि राज्य में रविवार को 7 और लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 287 हो गई है। उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 49 लोग विदेश से लौटे हैं, 110 लोग दूसरे राज्यों से आए हैं और 1,962 लोग राज्य में लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। मंत्री ने बताया कि मरने वालों में पश्चिम बंगाल निवासी 49 वर्षीय एक कामगार, 90 वर्षीय एक महिला और कन्नूर जिले के तीन निवासी शामिल हैं।

मृत्यु दर 0.4 प्रतिशत से भी कम
शैलजा ने बताया, ‘33 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। रविवार को 1,766 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अभी तक 49,849 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 23,658 मरीजों का उपचार चल रहा है।’ हालांकि सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि केरल में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत के मुकाबले काफी कम है जो कि 0.4 प्रतिशत से भी नीचे है। वहीं, पूरे देश की बात करें तो यह 1.79 प्रतिशत है जो कि केरल के मुकाबले 4 गुने से भी ज्यादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत