1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में सामने आए कोरोना वायरस के 41,953 नए मामले, 58 मरीजों ने गंवाई जान

केरल में सामने आए कोरोना वायरस के 41,953 नए मामले, 58 मरीजों ने गंवाई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2021 08:51 pm IST,  Updated : May 05, 2021 08:51 pm IST

केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं। राज्य सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 23,106 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 17,43,932 हो गई है।

Kerala reports 41,953 new Covid-19 cases in last 24 hours- India TV Hindi
केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए। Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं। राज्य सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 23,106 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 17,43,932 हो गई है जिनमें से 13.62 लाख संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि राज्य में पहले ही लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी लागू है। राज्य में गत 24 घंटे में 58 और मरीजों की मौत होने के साथ अब तक यहां महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,565 हो गई है। 

सरकार के मुताबिक इस समय राज्य में 3,75,658 कोरोना मरीज उपचाराधीन है और जांच किए जा रहे नमूनों के अनुपात में संक्रमण की दर 25.69 प्रतिशत है। सरकार के मुताबिक एर्णाकुलम में सबसे अधिक 6,558 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कोझिकोड में 5,180, मलाप्पुरम में 4,116, त्रिशूर में 3,731, तिरुवनंतपुरम में 3,727 और कोट्टयम में 3,432 नए मामले आए।

इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3,82,315 नए मामलों में से 71 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से आए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,06,65,148 हो गयी है। नए मामलों में 70.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से सामने आए हैं। 

इस दौरान महाराष्ट्र से सर्वाधिक 51,880 नए मामले सामने आए जबकि कर्नाटक में 44,631 और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 37,190 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहे देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गयी है जोकि कुल संक्रमित मामलों का 16.87 प्रतिशत है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।