नई दिल्ली: तमिलनाडु के तेनकासी से आ रही एक सरकारी बस से आज एक महिला अचानक प्लेटफॉर्म टूट जाने के कारण सड़क पर आ गिरी। बस का पिछला पहिया महिला को छूते हुए निकल गया। जानकारी के मुताबिक यह बस पुनालुर बस अड्डे के पास जैसे ही रुकी एक 30 साल की महिला उतरने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन अचानक बस का प्लेटफॉर्म टूट जाने से वो सड़क पर गिर गई।
महिला का नाम स्वाती बताया जा रहा है और वो तमिलनाडु के कोयनकुलम की रहने वाली हैं। महिला तमिलनाडु के तेनकासी से पुनालुरु जा रही थीं, इसके लिए वो बस में चढ़ी थीं। हादसे में महिला का दायां कंधा टूट गया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पुनालुर पुलिस ने बस और कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है, केरल आरटीओ ने तेनकसी आरटीओ के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला जिस वक्त सड़क पर गिरी उस वक्त उनके ऊपर से एक बस भी गुजर गई। यह सारा वाक्या पास के बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। आपको बता दें कि इस तरह की एक घटना चीन में भी घटी थी जिसमें एक महिला बस के नीचे आते आते बच गई थी। लेकिन इस बस एक्सीडेंट से जो लापरवाही सामने आई है वो कई सवाल खड़े करता है मसलन इस बस को परमिट कैसे दिया गया जबकि वो अनफिट थी। बाकी यह एक्सीडेंट कितना भयावह था आप इसे खुद ही देखिए।