1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AIPMT EXAM: CBSE के नए ड्रेस कोड़ के बाद हिजाब-कॉस पहनी नन को नही देने दी गई परीक्षा

AIPMT EXAM: CBSE के नए ड्रेस कोड़ के बाद हिजाब-कॉस पहनी नन को नही देने दी गई परीक्षा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Jul 25, 2015 08:55 pm IST

तिरूवनंतपुरम: केरल की एक नन को CBSE की नये ड्रेस कोड के तहत हिजाब और पवित्र क्रॉस उतारने से इंकार करने के बाद आज यहां ऑल इंडिया प्री मेेडिकल इंट्रेंस टेस्ट AIPMT की परीक्षा देने

AIPMT: हिजाब-क्रॉस पहनी नन...- India TV Hindi
AIPMT: हिजाब-क्रॉस पहनी नन को नही देने दी गई परीक्षा

तिरूवनंतपुरम: केरल की एक नन को CBSE की नये ड्रेस कोड के तहत हिजाब और पवित्र क्रॉस उतारने से इंकार करने के बाद आज यहां ऑल इंडिया प्री मेेडिकल इंट्रेंस टेस्ट AIPMT की परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी गयी।सिस्टर साइबा को आज जवाहर केंद्रीय विद्यालय स्थित केंद्र पर परीक्षा में शामिल होना था। साइबा ने कहा कि उन्होंने हिजाब और क्रॉस के साथ परीक्षा में शामिल होने की इजाजत मांगी थी।

साइबा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि विद्यालय के प्राचार्य ने उसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE के नये दिशा निर्देशों के बारे में बताया। इसके बाद उसने हिजाब और क्रॉस के बिना परीक्षा देने के लिए एक अलग कमरा देने का आग्रह किया लेकिन विद्यालय के अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

प्राचार्य ने उससे कहा कि वह भी ईसाई हैं और उसकी स्थिति को समझ सकती हैं लेकिन CBSE के दिशा-निर्देशों के मुताबिक परीक्षा हॉल के भीतर हिजाब और पवित्र क्रॉस की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले कल एक इस्लामी संगठन की एक याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया था, जिसमें संगठन ने मुस्लिम महिला आवेदकों को हिजाब पहनने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

विभिन्न केंद्रों पर कई छात्रों को स्कार्फ, कान की बाली और अन्य प्रतिबंधित चीजों को उतारते हुए देखा गया। शरीर की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत