आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले है दहशत में:
गवाहों पर हो रहे लगातार हमलों और अब तीसरे गवाह की मौत के बाद आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले दहशत में है। पुलिस ने कृपाल सिंह के हत्यारों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमें बना दी हैं।
ऐसे हुए मामले में गवाहों पर हमले:
- पहले 13 फरवरी 2015 को राहुल सचाना पर चाकू से हमला हुआ।
- 11 जनवरी, 2015 को अखिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई।
- 23 मई, 2014 को अमृत प्रजापति को बदमाशों ने गोली मारी जिसके बाद 10 जून
- 2014 को अमृत प्रजापति की अस्पताल में मौत हो गई।
- 28 जुलाई, 2014 को छिंदवाड़ा आश्रम में सेवादार पतिराम डेहरिया की रहस्यमय हालत में मौत हो गई।
- 18 जुलाई, 2014 को आसाराम रेप पीड़िता बच्ची के पिता पर हमला हुआ।
- 16 मार्च, 2014 को दिनेश भावचंदानी पर तेजाब से हमला किया गया।
- 28 फरवरी, 2014 को नारायण साईं बलात्कार मामले में सूरत में पीड़िता के पति पर चाकू से हमला किया गया।