नई दिल्ली: इंडियन आर्मी की यूनीफार्म का वाकई में कोई जवाब नहीं होता यदि कोई आर्मी मैन यूनीफार्म में दिखता है, तो उसे देख लोग कहते हैं आर्मी वाले कितने फिट और स्वस्थ होते हैं। ये स्वस्थ दिखने वाले आर्मी मैन के लिए इनका सबकुछ बस अपना देश होता है। ये देश के लिए अपनी जान दे भी सकते हैं, और किसी की जान ले भी सकते हैं। आपको पता है। आर्मी की ड्रेस यूं ही नहीं मिल जाती इसे पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, कितनी मेहनत करनी पड़ती है। किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए भारत में लड़को की कमी नहीं है। भर्ती कराने वाले प्रशिक्षण संस्थान में खड़े होने की जगह कम पड़ जाती है, लेकिन लड़को की कमी नहीं होती।
हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे जिसे देख आप कहेंगे कि क्या इस तरह से होती है, आर्मी की भर्ती। ये वीडियो लड़के एवं लड़कियां दोनो के लिए है, क्योंकि भारत में आर्मी की दिवानगी लड़कियों में खूब दिखती है। लड़कियां भी आर्मी में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती। आर्मी शौकीनों कि लिए खास यह वीडियो है। इसमें दिखाया गया है कि आर्मी की भर्ती किस तरह से होती आर्मी में किस तरह से ट्रेनिंग कराई जैती है, जो कि देखने में आसान लगता है, लेकिन करने में बड़े-बड़ो का पसीना छूट जाता है। इसके लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, यह सारी चीजे आप इस वीडियो आसानी से देख सकते हैं।
अगली स्लाइड में देखें आर्मी की वर्दी पाने के लिए करनी पड़ती है कितनी मेहनत-