नई दिल्ली: लड़की ने शादी के लिए अखबार में इश्तहार क्या दिया पुरुषवादी मानसिकता की परतें एक-एक करके खुलने लगीं। इश्तहार में दिए गए लड़की के फोन नंबर पर फोन करके लड़के उससे वो सब काम छोड़ने के लिए कहते हैं जिसे शायद 21वीं सदी में मुनासिब मानना बेइमानी होगा। क्योंकि हम ग्लोबलाइजेशन के उस दौर में हैं जहां लड़कियां न सिर्फ लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, बल्कि कई क्षेत्रों में लड़कों को पछाड़ती भी दिखी हैं।
यूपी और बिहार की बोर्ड परीक्षाएं हों या फिर देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी की परीक्षाएं लड़कियों ने हर जगह लड़कों को मात दी है। ऐसे में हम कैसे सोच सकते हैं कि लड़कियां शादी के बाद सिर्फ घर के चूल्हे-चौकों तक ही सीमित रहें। जमाना बदल रहा है...हमें भी बदलना चाहिए। जमाने के रीतों-रिवाज के साथ बढ़ने को ही विकास कहते हैं। अगर देश का पढ़ा-लिखा तबका भी ऐसी ही सोच रखेगा कि अच्छी खासी पढ़ी लिखी बीबी शादी के बाद सिर्फ घर के कामकाज करे और बच्चों को ही संभाले...तो यह बात नैतिकता के लिहाज से सरासर गलत है। आज हम आपको अपनी खबर में जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपको पढ़े लिखे तबके की सोच पर शर्म आ जाएगी।
क्या है वीडियो में-
इस वीडियो में दिखाया गया है कि इश्तहार में दिए गए नंबर पर फोन करके लड़के लड़की से कहते हैं कि अगर तुम्हारी शादी हुई तो तुम्हें अपनी नौकरी छोड़नी होगी......वो यह भी पूछते हैं कि तुम्हारी हाइट कितनी है...अरे तुम्हारी तो हाईट कम है बाद में परेशानी होगी क्योंकि बच्चों की हाइट भी कम रह सकती है....ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिसे तमाम लड़के उस लड़की से कई बार पूछते हैं। मगर ये दिलेर लड़की भी इन सभी लड़कों को आइना दिखाने की कोशिश करती है कि वो भी उन लड़कों से ज्यादा काबिल हैं जिन्हें जमाना दुनिया की तमाम लड़कियों से बेहतर मानता है। यह वीडियो सवाल खड़े करता है कि आखिर आजादी के इतने साल बाद भी देश की पुरुषवादी मानसिकता क्यों नहीं बदली।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो-