नई दिल्ली: कहते हैं कि विवाह दो दिलों का नहीं बल्कि दो परिवारों के रिश्तों का जुड़ाव होता है। शादी के बाद दो लोगों का जीवन पूरी तरह बदल जाता है और उनके एक नया संसार बसाने की तरफ बढ़ने की उम्मीद पैदा होती है। लेकिन कभी कभार आपके पार्टनर के कुछ स्वभाव के कारण ऐसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं कि पति को पत्नी और पत्नी को अपना पति अच्छा नहीं लगता। धर्मनीति और कूटनीति के ज्ञाता आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी परिस्थितियों के बार में बताया है जबू एक पति को अपनी पत्नी और अपने ही घर पर जाना तनिक भी अच्छा नहीं लगता। तो जानिए आखिर ऐसा क्यों होता है दो शादीशुदा लोगों के बीच। अनंत वीडियो वर्ल्ड के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में इस बात को बखूबी दिखाने की कोशिश की गई है।