नई दिल्ली: दुनिया का कोई भी देश चुन लीजिए, हर जगह ड्राइविंग करने की एक उम्र सीमा निर्धारित है। यानी अगर एक न्यूनतम आयु वर्ग के नहीं है तो आप गाड़ी नहीं चला सकते अन्यथा आपको या आपको परिजनों को जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपके देश की व्यस्ततम सड़क पर आपको तीन साल का एक बच्चा टैक्सी चलाता हुआ दिख जाए तो आपको यकीनन हैरानी हो जाएगी, आप यह सोचने लग जाएंगे कि अखिर इस छोटे से बच्चे को कौन सी आफत आ गई जो इसे इस नाजुक उम्र में टैक्सी चलाने को मजबूर होना पड़ा। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो ही आप जान पाएंगे कि आखिर लोग इस नन्हें टैक्सी ड्राइवर के साथ बड़े मजे के साथ कैसे सफर कर रहे हैं। जरूर देखें।
क्या है वीडियो में- दरअसल Hailo के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को एक आयरिश टैक्सी कंपनी के द्वारा जारी किया गया है और इस कंपनी ने ऐसा क्यों किया इसे जानने के लिए देखें यह Video।