नई दिल्ली: इनसानों की बस्ती में बेशक शुमार होते हैं कुत्ते, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें कहीं भी पनाह नहीं मिलती। ऐसी ही जमात के कुत्तों को हम आवारा कहते हैं। क्या आपमें से किसी ने कभी यह सोचने की कोशिश की है कि आखिर हम क्यों अपनी गोद में बैठे कुत्ते को प्यार भरी और सड़क पर चलने को मजबूर कुत्तों को हिकारत की नजर से देखते हैं। जब इनसानों में भेदभाव के लिए बड़ी बड़ी मुहिम चलाई जा सकती हैं तो सड़क पर आवारा घूमने को मजबूर चुनिंदा कुत्तों के बारे में कोई क्यों नहीं सोचता? हममे से अधिकांश लोग ऐसे कुत्तों को बुरी तरह धुतकारते हैं और भगा देते हैं। मुंबई की सड़कों पर भटकते हर 250,000 आवारा कुत्तों में से एक की जिंदगी कुछ ऐसी ही होती है। जरा सोचिए अगर हम-आपमें से ही कोई इन कुत्तों को पाल लेगा तो शायद कोई दोबारा इन्हें आवारा न कह पाए। क्योंकि इन्हे भी हक है वो जिंदगी जीने का जो इनके जैसी ही तमाम नस्ल के कुत्ते बाकायदा जीते हैं। एक बार जरूर देखें यह शानदार वीडियो।
क्या है इस वीडियो में- WorldForAllVideos के बैनर तले #AStreetDog'sLife नाम से यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को देख यकीनन आप सोच में पड़ जाएंगे।