1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: एक मासूम बच्चे ने सिखा दिया देशभक्ति का मतलब

Video: एक मासूम बच्चे ने सिखा दिया देशभक्ति का मतलब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2015 11:16 am IST,  Updated : Aug 10, 2015 11:16 am IST

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के अधिकांश लोगों की देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त के दिन ही उफान मारती है, अगले ही दिन वो ये याद रखना भी मुनासिब नहीं समझते कि कल जो उन्होंने तिरंगा अपने घर

Video: एक मासूम बच्चे ने...- India TV Hindi
Video: एक मासूम बच्चे ने सिखा दिया देशभक्ति का मतलब

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के अधिकांश लोगों की देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त के दिन ही उफान मारती है, अगले ही दिन वो ये याद रखना भी मुनासिब नहीं समझते कि कल जो उन्होंने तिरंगा अपने घर की छत पर फहराया था या उन्होंने अपने बच्चे को तिरंगा खरीदकर दिया था वो अब भी सम्मानित जगह पर है या नहीं। अगर वाकई में ऐसा होता है कि बेकार है आजादी का जश्न मनाना। क्योंकि ऐस करके तो आप उन शहीदों का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने अपने खून और पसीने को बहाकर ये मुबारक दिन सौपा था। आपको अगर सही मायनों में अपनी देशभक्ति दिखानी है तो आपको तिरंगे का सम्मान करना होगा, सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि तब तक जब तक की आपकी सांसों में जान है और आपकी आंखे खुली। देखिए यह वीडियो जिसमें एक बच्चे ने ऐसा काम किया की आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएगे और यकीनन इस सोच में डूब जाएंगे कि क्या आप भी कभी ऐसा सोचते और करते हैं।

क्या है वीडियो में- ad vaita के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को देखकर आपकी देशभक्ति जाग जाएगी। यकीं न आए तो एक बार देखकर देखिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत