नई दिल्ली: 15 अगस्त 2015 को पूरा देश आजादी का जश्न मनाएगा। इस खास दिन के लिए बहुत दिनों पहले से तैयारियां चल रही हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने इस खास दिन के लिए स्पेशल पोशाक तक सिलवा रखी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खास दिन ने भारत के आम आदमी को क्या दिया। हाल ही में यूट्यूब पर साझा की गई एक छोटी सी डाक्यूमेंट्री इस सवाल का माकूल जवाब है। अगर आपको अपनी पूर्व पीढ़ियों पर हुए जुल्मों के समझना है तो आप इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।
क्या है वीडियो में- यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी और रवीना टंडन की एक छोटी सी फिल्म दिखाई गई है जो बताती है कि अगर भारत आजाद न हुआ होता तो क्या हालात होते...और आजादी के बाद हमें क्या मिला।