नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया समेत भारत में एचआईवी को लेकर हायतौबा मची हुई है। एचआईवी एक ऐसी बीमारी है जिसका सटीक इलाज दुनियाभर में कहीं भी उपलब्ध नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि HIV virus और AIDS जैसी बीमारी से भारत को किसने रूबरू करवाया था। आपको बता दें कि सुनीति सेलमन नाम की महिला ने ही भारत को AIDS के बारे में बताया था उनकी ही टीम के एक व्यक्ति ने मेलपुर में पहली बार सेक्स वर्कर में HIV virus की पुष्टि की थी। सुनीति सेलमन की हाल ही में मौत हुई है लेकिन उन्होंने भारत को इस कठिन बीमारी के बारे में बताकर एक बेहतर काम किया था। सुनीति ने मद्रास मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की थी और उन्होंने विदेशों की कई पैथलॉजी में भी काम किया था। सुनीति जब साल 1973 में भारत वापस लौटी तो वो सीधे मद्रास मेडिकल कॉलेज गईं। साल 1986 में इंटरनेशनल मेडिकल में HIV के घातक virus, जो कि हजारों सेक्स वर्करों और गे समुदाय के लोगों की मौत का कारण बन रहा है..के बारे में कई तरह की खबरें छपीं। सुनीति सेलमन ने भी चेन्नई की 100 सेक्स वर्कस का ब्लड टेस्ट किया जिसमे से करीब 6 का HIV टेस्ट पॉजिटिव आया। आप भी देखिए कौन थी वो महिला जिन्होंने भारत को HIV से परिचित करवाया।
क्या है वीडियो में- Explore.org Films के बैनर तले यूट्यूब पर HIV Awareness साझा किए किए गए इस वीडियो को जरूर देखें।