1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: किरण रिजिजू ने बच्चों के डांस का Video शेयर करते हुए लिखा 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

जम्मू-कश्मीर: किरण रिजिजू ने बच्चों के डांस का Video शेयर करते हुए लिखा 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Oct 31, 2021 04:16 pm IST

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू के तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे का आज अंतिम दिन हैं। किरण रिजिजू ने एक कार्यक्रम के दौरान बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'एक अच्छे अर्थपूर्ण संदेश के साथ सुंदर नृत्य के लिए धन्यवाद! ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।'

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू- India TV Hindi
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू Image Source : TWITTER/@KIRENRIJIJU

जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू के तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे का आज अंतिम दिन है। रविवार को किरण रिजिजू ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर जम्मू और कश्मीर के अपने 3 दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रीनगर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

किरण रिजिजू ने एक कार्यक्रम के दौरान बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर डांस का वीडियो भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया। किरण रिजिजू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'एक अच्छे अर्थपूर्ण संदेश के साथ सुंदर नृत्य के लिए धन्यवाद! ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।'

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से एक अद्भुत प्यार और स्नेह। अब लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत