
मिथुन: आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। आपका दिल खुश हो जाएगा। आप ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि आपको आपकी मानसिक शांति जल्दी ही वापस मिलेगी।