1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छ: महिनों से सो रहा था कंकाल के साथ

छ: महिनों से सो रहा था कंकाल के साथ

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 05:59 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 06:55 pm IST

कोलकाता: कोलकाता में एक 44 वर्षीय अधेड़ा व्यक्ति अपनी बहन तथा कुत्ते के शव के साथ पिछले छह महीने से रह रहा था। यह अजीबोगरीब घटना शहर के शेक्सपीयर सरनी में सामने आई है, जिसने

छ: महिनों से सो रहा था...- India TV Hindi
छ: महिनों से सो रहा था कंकाल के साथ

कोलकाता: कोलकाता में एक 44 वर्षीय अधेड़ा व्यक्ति अपनी बहन तथा कुत्ते के शव के साथ पिछले छह महीने से रह रहा था। यह अजीबोगरीब घटना शहर के शेक्सपीयर सरनी में सामने आई है, जिसने पुलिस को सकते में डाल दिया। पुलिस को अरबिंद डे के निधन की जांच के दौरान बुधवार रात नरकंकाल मिला। अरबिंद का शव उनके स्नानागार में बुधवार सुबह जली हुई अवस्था में मिला था।

पुलिस दक्षिण कोलकाता के शेक्सपीयर सरनी स्थित अरबिंद के घर आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची।

अरबिंद के बेटे पार्था डे (44) से पूछताछ के दौरान नर कंकाल का पता चला।

 

पुलिस के अनुसार

पुलिस ने बताया, "हमें अरबिंदा का जला हुआ शव घर से मिला और हमने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह अप्राकृतिक मौत का मामला होने के कारण हमने दो कांस्टेबल को घर के बाहर तैनात किया है। उन्हें पार्था के संदिग्ध व्यवहार के कारण शक हुआ।"

पुलिस उपायुक्त मुरली धार ने कहा, "पूछताछ में उसने अपनी बहन देबजानी के कंकाल के बारे में बताया जो कि छह महीने पहले मर गई थी। उसने बताया कि देबजानी घरेलू कुत्ते की मौत के कारण अवसाद में थी और खाना पीना छोड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई।"

उन्होंने बताया, "हमने देबजानी का कंकाल और कुत्ते का शव बरामद किया है। मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।"

धार ने बताया, "हम अरबिंद के मौत की वजह का पता लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। पार्था ने यह दावा किया कि उसकी बहन की मौत भूखे रहने के कारण हुई है। हमने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।"

अधिकारी ने बताया, "प्रथम द्रष्टया ऐसा लगता है कि पार्था मानसिक रूप से अस्थिर है और उसने अपनी बहन का अंतिम संस्कार नहीं किया। ऐसे भी सबूत मिले हैं कि वह कंकाल को खाना खिलाया करता था। हम सभी पक्षों की जांच कर रहे हैं और पार्था की मानसिक हालत जानने के लिए चिकित्सक की मदद ले रहे हैं।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार पार्था ने अपनी बहन की मौत को स्वीकार नहीं किया था, इसलिए उसने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया। वह अक्सर अपने पिता अरबिंद से लड़ता रहता था, जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत