1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर मौलाना की धमकी, 'हम 72 भी होते हैं तो लाखों का जनाजा निकाल देते हैं'

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर मौलाना की धमकी, 'हम 72 भी होते हैं तो लाखों का जनाजा निकाल देते हैं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2017 07:50 pm IST,  Updated : Sep 20, 2017 06:58 am IST

देश में इन दिनों बहस छिड़ी है कि म्यांमार के से अवैध रूप से आए रोहिंग्या मुसलमानो को वापस भेजा जाए या नहीं। सरकार साफ़ कह चुकी है कि इन रोहिंग्या मुसलामानों के तार ISI , ISIS जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को लगता है कि इनक

maulana shabbir ali- India TV Hindi
maulana shabbir ali

नई दिल्ली: देश में इन दिनों बहस छिड़ी है कि म्यांमार के से अवैध रूप से आए रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजा जाए या नहीं। सरकार साफ़ कह चुकी है कि इन रोहिंग्या मुसलामानों के तार ISI , ISIS जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं, लेकिन फिर भी  कुछ लोगों को लगता है कि इनके साथ मानवीय रवैया अपनाते हुए इन्हे भारत में रहने देना चाहिए। कोलकाता में सैकड़ों लोगों के एक जलसे में एक मौलाना ने तो रोहिंग्या मुसलमानों की खातिर सरकार को ही धमकी दे डाली।

रोहिंग्या के लिए तलवार उठाने वाले मुसलमान

बता दें कि रोहिंग्या मुसलमानो के नाम पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन जिहाद की धमकी दे रहे हैं और मोदी व भारत से बदला लेने के लिए 1 लाख जिहादियों की फ़ौज तैयार कर रहे हैं। पाकिस्तान में सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल ने तो पीएम मोदी और सू kr को चैलेंज कर डाला और कह दिया कि एक लाख आतंकी भेजेंगे रोहिंग्या मुसलमानों की रक्षा के लिए।

कोलकाता की रैली में एक मौलाना की सरकार को खुली धमकी

अब पाकिस्तान जैसी ही आवाज़ यहा हिंदुस्तान से भी उठ रही है और मज़हब का वास्ता देकर रोहिंग्या मुसलमानों के लिए खूनखराबे की बात सरेआम कही जा रही है। मौलाना शब्बीर अली ने कहा, इंशाअल्लाह...इंशाअल्लाह...सुनो...सुनो हमारा ये मेमोरेंडम है दिल्ली की सरकार से कि ये रोहिंग्या...ये हमारे भाई हैं। ये मुसलमान हैं...जो इनका कुरान...वो मेरा कुरान, जो इनके रसूल वो मेरे रसूल, जो इनका खुदा वो मेरे खुदा। ये मत समझना कि हिंदुस्तान के मुसलमानों से रोहिंग्या मुसलमान अलग है। दुनिया में मुसलमान कहीं भी हों..हम सब आपस में भाई हैं...सारे मुसलमान आपस में भाई हैं।

और सुनो...ये बंगाल है बंगाल...ये बंगाल है मत समझो कि वो लावारिस हैं और उन्हें तुम बंगाल से निकाल दोगे.... सुनो...ये असम नहीं...ये गुजरात नहीं ये यूपी नहीं...ये मुजफ्फरनगर नहीं...

‘हम हुसैनी मुसलमान हैं, हम 72 भी होते हैं तो लाखों का जनाजा निकाल देते हैं’

मौलाना ने आगे कहा, मुसलमान माइनॉरिटी में है, मुसलमान कम तादाद में है तो क्या मुसलमान कमजोर है। आप हमारी हिस्ट्री नहीं जानते, आप हमारी तारीख़ नहीं जानते अरे हम कर्बला वाले हैं...हम हुसैनी मुसलमान हैं... हम 72 भी होते हैं तो लाखों का जनाजा निकाल देते हैं।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत