1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कन्हैया कुमार की जीभ काटने वाले को 5 लाख का इनाम'

'कन्हैया कुमार की जीभ काटने वाले को 5 लाख का इनाम'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 05, 2016 11:09 am IST,  Updated : Mar 05, 2016 11:09 am IST

बदायूं BJP युवा मोर्चा के नेता कुलदीप वार्ष्णेय ने JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, "कन्हैया की जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये इनाम दूंगा।"

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

नई दिल्ली: बदायूं BJP युवा मोर्चा के नेता कुलदीप वार्ष्णेय ने JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, "कन्हैया की जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये इनाम दूंगा।" कुलदीप की नाराजगी कन्हैया कुमार के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भाषण से है।

"मैं इस देश का नागरिक हूं, इस कन्‍हैया ने कल जेएनयू कैंपस में मातृ-पितृ संगठन राष्‍ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और पिता तुल्य परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उसने गालियां दीं। साथ ही अन्‍य लोगों को भारत माता के लिये गाली देने के लिये उकसाया। ऐसी स्थिति में उसने हमारे देश का, हमारे संगठन का, हमारे प्रधानमंत्री का अपमान किया है। मैं उसकी जीभ कटाने वाले को, उसकी जो जीभ है वो कटनी चाहिए और उसको कटाने वाले को मैं 5 लाख रूपये का इनाम दूंगा।"

दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कन्हैया कुमार जेएनयू कैंपस पहुंचे। देशद्रोह के आरोप में 20 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद कन्हैया एक बार फिर अपने अंदाज में दिखे। JNU स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कन्हैया ने पीएम मोदी से लेकर RSS पर चुटीले अंदाज में तीखा हमला किया।

जेल से रिहा होने के बाद जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में कन्हैया ने अफजल गुरु के मुद्दे पर अपनी सफाई दी। कन्हैया ने कहा, ‘आतंकी अफजल गुरु मेरा आइकॉन नहीं, रोहित वेमुला मेरा आदर्श है। 29 साल के कन्हैया ने कहा, 'मेरा काम पढ़ना है और उनके लिए लड़ना है जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन पढ़ने में सक्षम नहीं हैं। लड़ाई लंबी होने की वजह से इस पर कोई जीत का मार्च नहीं बल्कि एकता मार्च हो सकता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत