1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नासिक कुंभ: पहला शाही स्नान संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नासिक कुंभ: पहला शाही स्नान संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 28, 2015 09:54 pm IST,  Updated : Aug 29, 2015 09:46 pm IST

नई दिल्ली: कुंभ मेले के पहले 'शाही स्नान' में शनिवार को श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। नासिक में घाट और गोदावरी नदी पर त्र्यंबकेश्वर के 20 घाटों पर सुबह में 'शाही स्नान' शुरू हुआ, जहां

kumbh

निर्वाणी अखाड़ा अपना जुलूस सुबह 6 बजे शुरू करेगा और इस अखाड़े के महंत और साधु 7 बजे तक स्नान के लिए रामकुंड पहुंचेंगे, जबकि दिगम्बर अखाड़ा अपना जुलूस सुबह 6:30 बजे शुरू करेगा और 7:30 बजे रामकुंड पहुंचेगा।

निर्मोही अखाड़ा अपना जुलूस सुबह 7 बजे निकालेगा और शाही स्नान के लिए 8 बजे रामकुंड पहुंचेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि शाही स्नान के बाद महंत और साधु अलग मार्ग से साधुग्राम स्थित अपने शिविर पहुंचेंगे। भारी पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की गई है, जिसमें शीर्ष अधिकारी, आरएएफ, राज्य आरक्षित पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता शामिल हैं। गोदावरी नदी को जाने वाले सभी रास्तों को साढ़े तीन किलोमीटर के दायरे में बंद कर दिया जाएगा और उसमें किसी भी वाहन को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।

कुंभ के दौरान नासिक में सुरक्षा के लिए 15000 पुलिसकर्मी होंगे, कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर कडे इंतजाम किए गए हैं।

नासिक पुलिस कमिश्नर एस जगन्नाथन ने बताया कि कुंभ के दौरान नासिर में सुरक्षा के लिए 15000 पुलिसकर्मी, स्पेशल फोर्स और एटीएस के 10 स्कॉवड, बम निरोधक दस्ते की 12 टीमें, 350 सीसीटीवी कैमरे निगरानी करेंगे।

मुख्य घाट के रास्तों में लोगों को सूचना देने के लिए 1700-1800 लाउडस्पीकर सिस्टम भी लगाए गए हैं। नासिक और त्रैयंबकेश्वर में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी जरूरत पड़ने पर लोगों की सघनता से जांच भी कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में जानिए नासिक कुंभ मेला के बारे में जरूरी बातें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत