1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2 विदेशी आतंकवादी ढेर

J&K: कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2 विदेशी आतंकवादी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Mar 18, 2016 03:59 pm IST,  Updated : Mar 18, 2016 04:01 pm IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हंदवाड़ा तहसील के वादरबाला इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों

kupwara- India TV Hindi
kupwara

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हंदवाड़ा तहसील के वादरबाला इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए।"

उन्होंने कहा, "हंदवाड़ा पुलिस को वादरबाला इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सहयोग से वादरबाला इलाके की घेराबंदी शुरू की और तलाशी अभियान शुरू किया।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस व सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलियां चलाईं। आतंकवादियों को गोलीबारी का जवाब दिया गया और इसमें दो विदेशी आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने कहा, "मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, एके राइफल की छह मैगजीन, चार अंडर-बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), दो वायरलेस सेट व अन्य सामाना बरामद हुए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत