1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के बाद भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी, बेटी प्रतिभा संग शोक शंतप्त परिवार से मिले

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के बाद भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी, बेटी प्रतिभा संग शोक शंतप्त परिवार से मिले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2019 11:33 am IST,  Updated : Aug 07, 2019 12:14 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी उस समय भावुक हो गए जब उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि दी और शोक शंतप्त परिवार के साथ मुलाकात की।

Lak Krishna Advani and his daughter Pratibha break down after paying last respect to Sushma Swaraj- India TV Hindi
Lak Krishna Advani and his daughter Pratibha Advani break down after paying last respect to Sushma Swaraj Image Source : ANI

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी उस समय भावुक हो गए जब उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि दी और शोक शंतप्त परिवार के साथ मुलाकात की। लालकृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ सुषमा स्वराज के आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हुए थे। आडवाणी जी ने श्रद्धांजलि के बाद सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और उनकी पुत्री बांसुरी से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान आडवाणी जी काफी भावुक नजर आए।  

इससे पहले पत्र जारी कर कहा आडवाणी जी ने सुषमा स्वराज के निधन पर कहा कि वे अपने सबसे निकटतम सहयोगी की अकाल मृत्यु से आहत हैं। उन्होंने कहा कि सुषमा जी का निधन उनके लिए ऐसा नुकसान है जिसकी कभी भरपायी नहीं हो सकेगी और वे उनकी कमी हमेशा महसूस करेंगे।

अपने प्रति सुषमा स्वराज का स्नेह याद करते हुए लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा कि उनके हर जन्मदिन पर सुषमा स्वराज उनके लिए उनका पसंदिदा चॉकलेट केक कभी लाना नहीं भूलती थीं। आडवाणी जी ने कहा कि सुषमा स्वराज ऐसी महिला थीं जिनका सौम्य व्यव्हार सभी के दिल को छू जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत