1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्‍तर प्रदेश: लखीमपुर के बीजेपी विधायक योगेश वर्मा पर हमला, होली पर मिलने आए व्‍यक्ति ने मारी गोली

उत्‍तर प्रदेश: लखीमपुर के बीजेपी विधायक योगेश वर्मा पर हमला, होली पर मिलने आए व्‍यक्ति ने मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2019 04:52 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 07:50 pm IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया गया।

Lakhimpur Kheri- India TV Hindi
Lakhimpur Kheri

उत्‍तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस तरह बुलंद हैं कि अब राज्‍य के विधायक भी महफूज नहीं हैं। होली के उत्‍सव के बीच उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया गया। गोली विधायक के पैर पर लगी। उन्‍हें गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। 

खबर के मुताबिक विधायक योगेश वर्मा गुरु नानक नहर पुलिया पर अपने साथियों के साथ होली मना रहे थे। तभी एक चलती कार से हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके पैरों पर लगी। घायलावस्‍था में विधायक वर्मा को स्‍थानीय तुलसी मेमोरियल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्‍पताल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई है। शहर के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत