नई दिल्लीः आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के वकील महमूद आब्दी ने अपने मुवक्किल को एक भगोड़ा कहे जाने पर आपत्ति जतायी और कहा कि किसी भी अदालत ने उन्हें ऐसा घोषित नहीं किया है।
आब्दी का दावा है कि जब से मोदी भारत से गए हैं तभी से लगातार वे ईडी और पुलिस के संपर्क में हैं और उन्हें भगोड़ा घोषित करने की कोई जरूरत ही नहीं थी।
उनहोंने आगे कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ इंटरपोल ने कभी भी कोई ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी नहीं किया है।
वह लंदन में पूरे नियम कानून के तहत रह रहे हैं। तमाम पार्टियां इस मुद्दे का जबरन राजनीतिकरण कर रही हैं।
उन्होंने मीडिया पर इल्जाम लगाते हुअ कहा कि वो हमेशा से ही ललित मोदी पर हमलावर रहा है। उन्होंने मीडिया पर मोदी की पत्नी के ठीक होने का दावा करने पर भी सवाल उठाया और कहा कि क्या मीडिया के पास उनकी पत्नी के इलाज से संबंधित पुख्ता जानकारी है।