1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की सड़क पर धू-धू कर जल उठी लैंबोर्गिनी कार

दिल्ली की सड़क पर धू-धू कर जल उठी लैंबोर्गिनी कार

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2015 10:41 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 11:48 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर इलाके में आज ढाई करोड़ रूपये से भी अधिक कीमत वाली एक लैंबोर्गिनी गैलराडो कार धू-धू करके जलने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बदरपुर में एनटीपीसी

दिल्ली की सड़क पर धू-धू...- India TV Hindi
दिल्ली की सड़क पर धू-धू कर जल उठी लैंबोर्गिनी कार

नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर इलाके में आज ढाई करोड़ रूपये से भी अधिक कीमत वाली एक लैंबोर्गिनी गैलराडो कार धू-धू करके जलने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बदरपुर में एनटीपीसी परिसर के पास सवेरे करीब साढ़े नौ बजे घटी। अधिकारी ने बताया कि कार के चालक की पहचान 35 वर्षीय सुजान सिंह के रूप में हुई है।

उसे कार के पिछले हिस्से में धुंआ निकलने का अहसास हुआ। एक फ्लाईओवर केे नीचे से यूटर्न लेकर वह जैसे ही कार से बाहर आया तो कार धू-धू कर जलने लगी। इस कार में पिछले हिस्से में ही इंजन होता है।

सिंह कार को मोहन स्टेट क्षेत्र में इसके विशेषग्य के पास सर्विसिंग के लिए ले जा रहा था। यह कार सत्य प्रकाश के नाम पर पंजीकृत है जो शायद एक कारोबारी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार मैं आग लगने के कारणोें की अब तक पहचान नहीं हो पाई हैै। कार को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत