1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय मीडिया के बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्जा: राहुल गांधी

भारतीय मीडिया के बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्जा: राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 10:50 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारतीय मीडिया के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों ने कब्जा कर लिया है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारतीय मीडिया के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने विचारों को वीडियो के जरिए जनता के साथ साझा करते रहेंगे। राहुल गांधी ने एक सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "आज भारतीय न्यूज मीडिया का एक बड़ा हिस्सा फासीवादी ताकतों के अधीन है। टेलीविजन चैनलों द्वारा घृणा से भरे नैरेटिव सेट किए जा रहे हैं।"

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा, "झूठ का नैरेटिव भारत को तोड़ रहा है। मैं हमारे करेंट अफेयर्स, इतिहास, मौजूदा संकट को स्पष्ट करना और उनतक पहुंचाना चाहता हूं, जो सच्चाई में विश्वास करते हैं। कल से मैं, आपके साथ वीडियो के जरिए अपने विचार साझा करूंगा।" 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले छह सालों के दौरान पार्टी की जरूरत से ज्यादा कथित आलोचना करने के लिए कई मौकों पर मीडिया के एक वर्ग की निंदा की है। उन्होंने लद्दाख में चीनी घुसपैठ पर आठ जून को ट्वीट किया था, "मीडिया भयभीत है। लगता है सच्चाई दबाई जा रही है। लेकिन यह भारतीय सेना के हरेक अधिकारी और सैनिक के रक्त में बह रहा है। उन्हें पता है कि लद्दाख में वास्तव में क्या हो रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत