1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौत की सजा दी जाए या नहीं: रिपोर्ट अगले सप्ताह

मौत की सजा दी जाए या नहीं: रिपोर्ट अगले सप्ताह

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2015 03:05 pm IST,  Updated : Aug 23, 2015 03:06 pm IST

नई दिल्ली: मौत की सजा दी जानी चाहिए या नहीं, इस विषय पर विधि आयोग अपनी रिपोर्ट अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा। इस विषय पर चर्चा के दौरान ज्यादातर लोगों ने मौत की सजा

मौत की सजा दी जाए या...- India TV Hindi
मौत की सजा दी जाए या नहीं: रिपोर्ट अगले सप्ताह

नई दिल्ली: मौत की सजा दी जानी चाहिए या नहीं, इस विषय पर विधि आयोग अपनी रिपोर्ट अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा। इस विषय पर चर्चा के दौरान ज्यादातर लोगों ने मौत की सजा का विरोध किया।

आयोग अगले सप्ताह कभी भी अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकता है। रिपोर्ट इस मुद्दे पर केंद्रित होगी कि क्या भारत में मौत की सजा खत्म कर दी जानी चाहिए या नहीं। रिपोर्ट की एक प्रति कानून मंत्री को सौंपी जाएगी, क्योंकि पैनल के प्रावधानों में किसी भी बदलाव की मांग पर संसद ही विचार करेगी।

यह रिपोर्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद इस पर बहस शुरू हो गई है।

आयोग इस रिपोर्ट को पूरा करने के लिए समय से अधिक काम कर रहा है, क्योंकि इसका तीन साल का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होने जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने संतोष कुमार सतीश भूषण बारियार विरुद्ध महाराष्ट्र और शंकर किसनराव खाड़े विरुद्ध महाराष्ट्र मामले में कहा था कि विधि आयोग को मौत की सजा से जुड़े विविध मतों और पहलुओं का अध्ययन करना चाहिए, ताकि इस विषय पर एक अद्यतन और तथ्यात्मक बहस की अनुमति दी जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत