1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या और सबरीमाला मामले की सुनवाई का होगा LIVE टेलीकास्ट? सुप्रीम कोर्ट से किया गया अनुरोध

अयोध्या और सबरीमाला मामले की सुनवाई का होगा LIVE टेलीकास्ट? सुप्रीम कोर्ट से किया गया अनुरोध

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2019 09:28 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 09:32 am IST

दो वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से राजनीतिक रुप से संवदेनशील मामलों अयोध्या भूमि विवाद और सबरीमाला मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने का अलग-अलग आग्रह किया है।

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court Image Source : PTI

नई दिल्ली: दो वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से राजनीतिक रुप से संवदेनशील मामलों अयोध्या भूमि विवाद और सबरीमाला मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने का अलग-अलग आग्रह किया है। भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने अयोध्या मालिकाना हक मामले की 29 जनवरी को निर्धारित सुनवाई के सीधा प्रसारण की मांग करते हुए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और चार अन्य न्यायाधीशों को पत्र लिखा है।

नेशनल अयप्पा डिवोटीज एसोसिएशन के वकील मैथ्यूज जे नेदुम्पारा ने भी 22 सितंबर के शीर्ष अदालत के फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर 22 जनवरी को होने वाली सुनवाई की वीडियो रिकार्डिंग और सीधा प्रसारण करने की मांग की है। उच्चतम न्यायालय ने 22 सितंबर को सबरीमला मंदिर में सभी महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दी थी।

बृहस्पतिवार को पूर्व आरएसएस विचारक के एन गोविंदाचार्य ने केंद्र को पत्र लिखकर अयोध्या मालिकाना हक मामले की अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने की मांग की थी। बता दें कि अयोध्या भूमि विवाद और सबरीमला मंदिर में महिलाओं की एंट्री विवाद पर राजनीति का भी प्रभाव है। ऐसे में ये मामले और भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत