1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेंदुए ने स्कूल में घुसकर मचाया कोहराम, 6 को किया घायल, देखिए वीडियो

तेंदुए ने स्कूल में घुसकर मचाया कोहराम, 6 को किया घायल, देखिए वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2016 08:46 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 08:47 pm IST

बेंगलुरु: चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद तेंदुआ गुर्राता है, तो देखने वालों की जान सूख जाती है। अब सोचिए कि अगर जीता-जागता तेंदुआ सामने आ जाए तो क्या होगा? रविवार के दिन कुछ ऐसा ही

Leopard enters school building, 6 injured- India TV Hindi
Leopard enters school building, 6 injured

बेंगलुरु: चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद तेंदुआ गुर्राता है, तो देखने वालों की जान सूख जाती है। अब सोचिए कि अगर जीता-जागता तेंदुआ सामने आ जाए तो क्या होगा? रविवार के दिन कुछ ऐसा ही हुआ बेंगलुरु के एक स्कूल की बिल्डिंग में एक तेंदुआ घुस गया। स्कूल के एक गार्ड की नज़र जैसे ही उस तेंदुए पर पड़ी, उसने वन विभाग को उसकी सूचना दे दी। उसके बाद जो हुआ उसने सबके रौंगटे खड़े कर दिए।

सूचना मिलने पर वन विभाग की पूरी टीम लाव-लश्कर के साथ सुबह 7 बजे उस स्कूल में पहुंच गई, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सबकी सांसे रोक दीं। स्कूल की बड़ी बिल्डिंग में तेंदुए को ढूंढ़ना कोई आसान काम नहीं था, इसलिए वन विभाग ने इसमें स्कूल के सीसीटीवी कैमरा की मदद ली। सीसीटीवी कैमरा में तेंदुआ मज़े से स्कूल के गलियारों में घूमता नज़र आया। दो सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ एक क्लास के सामने से गुज़रता हुआ दिखा।

वन विभाग की टीम ने तुरंत स्कूल की खुली खिड़कियों को जाल से कवर किया और तेंदुए तो देखते रहे। कुछ घंटों के बाद तेंदुआ स्कूल की बिल्डिंग से बाहर तो आया, लेकिन चुस्ती-फुरती का बादशाह तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारियों को छकाता हुआ दीवार फांदकर स्कूल की दूसरी बिल्डिंग में जा पहुंचा। पहली कोशिश में वन विभाग के हाथ से तेंदुआ बच निकला, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने वहां मौजूद हर शख्स की सांसें रोक दीं।

स्कूल की खिड़कियों पर लगी जालियों को हटाता हुआ तेंदुआ स्कूल के स्वीमिंग पूल के पास पहुंच गया। तेंदुए को देखकर वन विभाग के कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। सबसे पहले उसने जाली के पास मौजूद एक शख्स पर हमला किया। उसके बाद तेंदुए ने एक और शख्स पर हमला कर दिया। भागने का रास्ता तलाश रहे तेंदुए के रास्ते में एक कैमरामैन आ गया और तेंदुए ने उस पर भी बुरी तरह हमला कर दिया। तेंदुए ने कैमरामैन की बांह में अपने पैने दांत घुसा दिए।

कैमरामैन ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कैमरे को तेंदुए की दिशा में किसी हथियार की तरह घुमाया, तो तेंदुआ आगे भाग गया। तेंदुए को काबू करने में वन विभाग की टीम को 15 घंटे से भी ज्यादा वक्त लग गया। खबरों के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन में छह लोग जख्मी हो गए। ग़नीमत यह रही कि रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, वरना किसी औऱ दिन स्कूली बच्चों से भरे स्कूल में तेंदुआ कैसा कोहराम मचाता, इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

अगली स्लाइड में देखिए स्कूल में कोहराम मचाते तेंदुए का वीडियो:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत