1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधीनगर: वन विभाग की पकड़ में आया राज्‍य सचिवालय में घुसा तेंदुआ, करीब 14 घंटे लंबा चला ऑपरेशन

गांधीनगर: वन विभाग की पकड़ में आया राज्‍य सचिवालय में घुसा तेंदुआ, करीब 14 घंटे लंबा चला ऑपरेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2018 11:55 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 04:28 pm IST

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र राज्य सचिवालय में सोमवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

PIC Credit ANI- India TV Hindi
PIC Credit ANI

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र राज्‍य सचिवालय में सोमवार सुबह ​दिखाई दिया तेंदुआ ​आखिरकार वन विभाग की पकड़ में आ गया। करीब 14 घंटे लंबे चले तलाशी अभियान के बाद वन विभाग को सफलता मिली। बता देंं कि सोमवार सुबह यहां एक तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। तेंदुए सबसे पहले सचिवालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिखाई दिया। सूत्रों के मुताबिक तेंदुए को सचिवालय के गेट नंबर 7 से प्रवेश करते हुए देखा गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े पैमाने पर खोजी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में पुलिस और वन विभाग से जुड़ी अथॉरिटीज़ मिलकर तेंदुए को खोज रही हैं।राजधानी में स्थित सचिवालय परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के अलावा अन्य विभागों के कार्यालय भी हैं। विधानसभा भवन भी इसी परिसर में है। 

तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पर पिंजरे तैनात कर दिए गए हैं साथ ही ट्रैंकुलाइजर्स बंदूकें भी मंगा ली गई हैं। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विशेषज्ञों के दल को मौके पर बुलाया गया है, इसके साथ ही पिंजरे और तेंदुए को बेहोश करने के लिए बंदूकें मंगा ली गई हैं। करीब 100 लोगों फॉरेस्‍ट पुलिस की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही हैं। 

प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात करीब दो बजे तेंदुआ बंद दरवाजे के नीचे से सचिवालय में प्रवेश कर गया। परिसर में तेंदुए के होने की सूचना प्राप्त होने ही वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जानकारी दी है कि पूरे एरिए को सील कर दिया गया है और लोगों और सचिवालय के कर्मचारियों से इस क्षेत्र के आसपास न जाने के लिए कह दिया गया है। 

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि तेंदुआ शायद भटक कर सचिवालय में प्रवेश कर गया है। हम या तो उसे पकड़ लेंगे या फिर उसे परिसर से बाहर कर देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत