1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: सुंदरगढ़ के हेमगिर फॉरेस्ट रेंज में मिले काले तेंदुए होने के सबूत

ओडिशा: सुंदरगढ़ के हेमगिर फॉरेस्ट रेंज में मिले काले तेंदुए होने के सबूत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2018 09:02 pm IST,  Updated : May 21, 2018 11:50 pm IST

ये तेंदुआ सामान्य तौर पर बेहद शर्मीला माना जाता है। जिस कारण इसकी तस्वीरें मिल पाना बेहद मुश्किल होती है।

...- India TV Hindi
काला तेंदुआ भारतीय तेंदुए की ही एक प्रजाति है।

सुंदरगढ़: ओडिशा के सुंदरगढ़ के हेमगिर फॉरेस्ट रेंज में एक काला तेंदुआ नजर आया है। इस तरह के काले तेंदुए के नजर आने का इस पूरे इलाके में ये पहला मामला है। काले तेंदुए की तस्वीरें इस समय पूरे फॉरेस्ट रेंज चर्चा का विषय बनी हुई है। काला तेंदुआ भारतीय तेंदुए की ही एक प्रजाति है। इससे पहले इस पूरे इलाके में 26 साल पहले ऐसा तेंदुआ देखा गया था।

इसके बाद लगभग पिछले तीन सालों से काले तेंदुए होने के सबूत के तौर पर फोटोग्राफ पाने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए हिमगिर में जगह जगह पर कैमरे भी लगाए गए थे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इसके बाद अब जाकर काले तेंदुए से जुड़ी तस्वीर सामने आई है। ये तेंदुआ सामान्य तौर पर बेहद शर्मीला माना जाता है। जिस कारण इसकी तस्वीर मिल पाना बेहद मुश्किल होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत