1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: सड़क किनारे आराम करता दिखा तेंदुआ, एक शख्स पर किया हमला

हैदराबाद: सड़क किनारे आराम करता दिखा तेंदुआ, एक शख्स पर किया हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 12:16 am IST,  Updated : May 15, 2020 12:17 am IST

गुरुवार को हैदराबाद में एक अंडरपास पर तेंदुआ देखा गया। तेंदुए को सड़क पर आराम फरमाते देख हंगामा सा मच गया।

हैदराबाद: सड़क किनारे आराम करता दिखा तेंदुआ, एक शख्स पर किया हमला- India TV Hindi
हैदराबाद: सड़क किनारे आराम करता दिखा तेंदुआ, एक शख्स पर किया हमला  Image Source : TWITTER

हैदराबाद: कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन में कई जंगली जानवर सड़कों पर देखा जा रहा हैं। बीते करीब पौने दो महीनों से लॉकडाउन के कारण सड़कों पर लोगों की गौरजरूरी आवाजाही पर रोक के बाद जंगली जानवरों के खुले में घूमने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। 

अब गुरुवार को हैदराबाद में एक अंडरपास पर तेंदुआ देखा गया। तेंदुए को सड़क पर आराम फरमाते देख हंगामा सा मच गया। लोग डर के मारे इधर उधर भागने लगे। खबर है कि तेंदुए ने एक शख्स पर हमला भी किया। हालांकि, शख्स को मामूली चोटें ही आई हैं। 

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने का काम शुरू किया।

तेंदुए के अलावा भी कई जगहों से सड़कों पर घूमते हुए अन्य जंगली जानवरों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। दूसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से सटे नोएडा में नील गाय को देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत