नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है जिसका संबंध 2008 के मुंबई हमले से है। एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के विशेष आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान 50 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है, जिसे बीते सप्ताह बहराइच जिले से हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने ही आतंकवादी को गिरफ्तार किया था।
श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "वह इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के लिए भी काम कर चुका है और कई आतंकवादी मामलों में वांछित था।"
नवंबर 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे।