1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माता-पिता के साथ सो रहे नाबालिग को शेर खींचकर जंगल में ले गया

माता-पिता के साथ सो रहे नाबालिग को शेर खींचकर जंगल में ले गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2016 11:57 am IST,  Updated : May 21, 2016 11:57 am IST

गुजरात के अमेरली जिले के अम्बाराडी गांव में एक शेर ने 14 साल के एक लड़के पर हमला कर उसकी जान ले ली।

lions- India TV Hindi
lions

अहमदाबाद: गुजरात के अमेरली जिले के अम्बाराडी गांव में एक शेर ने 14 साल के एक लड़के पर हमला कर उसकी जान ले ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना आज तड़के हुई जब गिर वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित गांव में पीडि़त अपने घर के बाहर अपने माता पिता के साथ सो रहा था। इस दौरान शेर ने उसपर हमला कर दिया। पीडि़त के पिता मजदूरी करते हैं।

अभयारण्य के धारी-पूर्व रेंज के उप वन संरक्षक :डीसीएफ: टी करूप्पासामी ने कहा, लड़का शेर अभयारण्य की सीमा पर स्थित अपने घर के बाहर अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी शेर ने उस पर हमला किया और खींचकर उसे पास के एक जंगल में ले गया। उन्होंने कहा, तीन घंटे से अधिक तलाशी करने के बाद हमने लड़के के शरीर का कुछ ही हिस्सा पाया।

परिवार आम के एक बगान में काम करने के लिए यहां आया था। हालांकि उन्हें मालिक ने रहने के लिए एक कमरा मुहैया कराया था, परिवार बाहर सो रहा था जिससे शेर लड़के पर हमले के लिए उत्तेजित हुआ होगा। अधिकारी ने कहा, हमने गांववालों से शेरों का व्यवहार समझने और इस इलाके में खुले में ना सोने के हमारे सुझावों का पालन करने के लिए कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत