1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हॉलीडे कैलेंडर: एक क्लिक में जानिए 2016 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

हॉलीडे कैलेंडर: एक क्लिक में जानिए 2016 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2015 11:13 am IST,  Updated : Jan 01, 2016 12:05 pm IST

आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। दरअसल 2016 में अधिकतर त्योहार शुक्रवार या सोमवार को पड़ रहे हैं। शुक्रवार को त्योहार होने पर पांच दिनों के ऑफिस वाले लोगों को लंबा सप्ताहांत मिलेगा।

holiday list- India TV Hindi
holiday list

नई दिल्ली: आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। दरअसल 2016 में अधिकतर त्योहार शुक्रवार या सोमवार को पड़ रहे हैं। शुक्रवार को त्योहार होने पर पांच दिनों के ऑफिस वाले लोगों को लंबा सप्ताहांत मिलेगा। सोमवार को त्योहार पड़ने पर रविवार के साथ एक अतिरिक्त छुट्टी का इत्मीनान से आनंद उठा सकेंगे। छुट्टियों के लिहाज से मार्च और अप्रैल सबसे उपयोगी महीने साबित होने जा रहे होंगे।

कैलेंडर वर्ष 2016 के लिए राजपत्रित छुट्टियों की सूची कई राज्‍यों में जारी कर दी गई है। देश के विभिन्‍न राज्‍यों में सार्वजनिक छुट्टियों की एक समान सूची भी बना ली गई हैं।

इस सूची में आप छुट्टियों के कैलेंडर को अपनी सुविधा अनुसार देखें....

1. जनवरी 26 (मंगलवार) –  गणतंत्र दिवस

2. मार्च 07 (सोमवर) - महाशिवरात्रि
3. मार्च 24 (गुरूवार) - होली
4. मार्च 25 (शुक्रवार) - गुड फ्राइडे
5. अप्रैल 15 (शुक्रवार) - राम नवमी
6. अप्रैल 20 (बुधवार) - महावीर जयंती
7. मई 01 (रविवार) - मई दिवस
8. मई 21 (शनिवार) - बुद्ध पूर्णिमा
9. जुलाई 06 (बुधवार) - ईद-उल-फितर
10. अगस्‍त 15 (सोमवार) - स्‍वतंत्रता दिवस
11. अगस्‍त 25 (गुरुवार) – कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी
12. सितंबर 05 (सोमवार) - गणेश चतुर्थी
13. सितंबर 12 (सोमवार) - बकरीद
14. अक्‍टूबर 02 (रविवार) - महात्‍मा गांधी जयंती
15. अक्‍टूबर 11 (मंगलवार) - विजयादशमी
16. अक्‍टूबर 12 (बुधवार) - मुर्हरम
17. अक्‍टूबर 30 (रविवार) - दीवाली
18. नवंबर 14 (सोमवार) - गुरु नानक जयंती
19. दिसंबर 13 (मंगलवार) - ईद-ए-मिलाद
20. दिसंबर 25 (रविवार) - क्रिसमस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत