1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ईरान-अमेरिका में चल रहा तनाव, नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

ईरान-अमेरिका में चल रहा तनाव, नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 07, 2026 07:48 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 09:39 am IST

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के पीएम मोदी से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानें दोनों ने किन मुद्दों पर चर्चा की?

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन- India TV Hindi
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फ़ोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा, बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन कॉल आया। हमने भारत-इज़राइल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के अलग-अलग पहलुओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की, जो लगातार मज़बूत होती जा रही है। हमने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू, दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के आपसी हित और अलग अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही पीएम मोदी और नेतन्याहू आगे भी एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं। हालांकि पश्चिम एशिया को लेकर क्या बातचीत हुई इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने "भारत और इज़राइल के बीच खास रणनीतिक साझेदारी के अलग-अलग पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा भी की, जो लगातार मज़बूत और विकसित हो रही है।" 

भारत और इजरायल का संबंध
पीएम मोदी और बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी चर्चा जारी है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। पीएम मोदी से नेतन्याहू के बीच हुई इस बातचीत को अहम माना जा रहा है। इससे पहले संघर्ष को लेकर भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। भारत ने लगातार संघर्ष से जुड़े सभी पक्षों से हिंसा का रास्ता छोड़कर संवाद और कूटनीति पर लौटने की अपील की है।

मिडिल ईस्ट में जारी है तनाव 
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। कई देश तनाव कम करने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन मध्यस्थों की तमाम कोशिशों के बावजूद शांति समझौता नहीं हो पा रहा है। बता दें कि फ़रवरी 2026 के आखिर में इज़राइल की यात्रा के लिए मोदी की आलोचना हुई थी। यह यात्रा अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने से कुछ दिन पहले ही हुई थी, और विरोधियों ने इस यात्रा के समय को गलत बताया था।

ये भी पढ़ें:
ट्रंप का बड़ा दावा- इस हफ्ते खुल सकता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान-ओमान के बीच फाइनल हुआ ड्राफ्ट!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत