हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
डिब्रूगढ़ जिले के नहरकटिया रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। मैंने इसमें मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। लोगों के चिकित्सा उपचार का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घटना स्थल पर पहुंचे। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हुई है।
घटना स्थल पर पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। BJP ने उन परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देगी जिन्होंने अपने लोगों को खो दिया। घायलों को 25000 रुपये की मदद की जाएगी।
किशोर सिंह, मेडिकल डॉयरेक्टर, लोक नायक अस्पताल ने कहा कि घायलों की हालत गंभीर नहीं है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। 34 लोगों को अस्पताल लाया गया। ज्यादातर मौतें धूम्रपान के कारण सांस लेने और घुटन के कारण हुई हैं।
NDRF की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
लखनऊ रेंज के IG एसके भगत और कमश्निर लखनऊ मंडल मुकेश मेश्राम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मौके पर डीएम, एसएसपी भी हैं मौजूद। अंतिम संसकार को लेकर चल रही है बात।
उन्नाव पीड़िता की बहन ने फिर से अंतिम संस्कार करने से मना किया। कहा- सीएम योगी आएंगे तभी होगा अंतिम संस्कार।
उन्नाव के DM ने पीडिता की बहन को नौकरी का आश्वासन दिया। परिवार अंतिम संस्कार को राजी।
पीड़ित परिवार ने सरकारी नौकरी की भी मांग की



हम चाहते हैं कि सीएम योगी यहां आएं और तुरंत निर्णय लें – रेप पीड़िता की बहन


अनाज मंडी, रानी झांसी रोड पर आज तड़के एक मकान में लगी आग, अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया। फिलहाल मौके पर 15 फायर टेंडर मौजूद।
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ है।
अनाज मंडी, रानी झांसी रोड में आज तड़के एक घर में आग लग गई, अब तक 11 लोगों को बचाया गया; मौके पर 15 फायर टेंडर मौजूद
राजधानी दिल्ली के फिल्मीस्तान इलाके की नई अनाज मंडी इलाके में तीन घर सुबह-सुबह आग की चपेट में आ गए । दमकल विभाग की 7 गाड़ियां भेजी गई, मौके पर घर के अंदर फंसे लोगों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बचाया।
संपादक की पसंद