1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 हजार से अधिक फ्लैटों के लिए डीडीए आज निकालेगा ड्रॉ, कीमत 7 लाख से 1 करोड़ के बीच

12 हजार से अधिक फ्लैटों के लिए डीडीए आज निकालेगा ड्रॉ, कीमत 7 लाख से 1 करोड़ के बीच

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2017 07:42 am IST,  Updated : Nov 30, 2017 07:42 am IST

इनमें से 85 एचआईजी, 403 एमआईजी, 11757 एलआईजी और 372 जनता फ्लैट हैं। कुल फ्लैटों में से तकरीबन 10 हजार 2014 की आवास योजना के हैं जिसका कब्जा नहीं लिया गया था जबकि 2000 खाली पड़े हैं। डीडीए के अधिकारी ने कहा, ‘‘ड्रॉ आज निकाले जाएंगे। हम सब इसके लिये तै

dda-flats- India TV Hindi
dda-flats

नई दिल्ली: डीडीए की नयी आवास योजना के लिये ड्रॉ आज निकाला जाएगा। इसके लिये डीडीए को 46000 से अधिक आवेदन मिले हैं। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्रॉ गुरुवार सुबह 11 बजे से विकास सदन के ऑक्शन हॉल में निकाला जाएगा। कुल 12 हजार 617 फ्लैटों के लिये ड्रॉ निकाले जाएंगे। इन फ्लैटों को चार आय वर्ग श्रेणियों में बांटा गया है। ये फ्लैट रोहिणी, द्वारका, नरेला, वसंत कुंज, जसोला, पीतमपुरा, पश्चिम विहार और सिरसपुर जैसे स्थानों पर हैं।

इनमें से 85 एचआईजी, 403 एमआईजी, 11757 एलआईजी और 372 जनता फ्लैट हैं। कुल फ्लैटों में से तकरीबन 10 हजार 2014 की आवास योजना के हैं जिसका कब्जा नहीं लिया गया था जबकि 2000 खाली पड़े हैं। डीडीए के अधिकारी ने कहा, ‘‘ड्रॉ आज निकाले जाएंगे। हम सब इसके लिये तैयार हैं।’’

DDA
DDA

उन्होंने कहा कि समूची प्रक्रिया का वेब स्ट्रीम के जरिये सीधा प्रसारण किया जाएगा। आम जनता ड्रा का ऑनलाइन सीधा प्रसारण URL https://webcast.gov.in/dda पर देख सकती है। दिलचस्पी रखने वाले आवेदक ड्रॉ की स्क्रीनिंग देखने के लिये डीडीए मुख्यालय भी आ सकते हैं।

सफल होने वाले आवेदकों को पजेशन लेने के लिए 3 दिन में डिमांड नोटिस जारी होगा। एक महीने के अंदर फ्लैट मिल जाएंगे। फ्लैट की कुल कीमत को 3 किस्तों में देनी होगी। हाउसिंग स्कीम की घोषणा इसी साल जून में की गई थी। खास बात रही कि जितने फॉर्म दिए गए, उसके मुकाबले आवेदन करने वालों की संख्या करीब आधी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत