हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
यह वही कांग्रेस है जिसने हमेशा हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा। भारत प्रधानमंत्री मोदी पर पूरी तरह से विश्वास करता हैः भाजपा प्रमुख ने लद्दाख पर मनमोहन सिंह की टिप्पणी पर कहा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी। दुनिया भर में पिछले 24 घंटों में 1,83,000 से अधिक नये मामले सामने आए।
दिल्ली में अभी कोविड- 19 के 25,000 मरीज उपचाराधीन, करीब 12,000 लोग घरों में पृथक-वास में हैं : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं।
मिजोरम में सोमवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप का तेज झटका महसूस कया गया। भूकंप से मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई स्थानों पर सड़कों में दरारें आ गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में सोमवार को भूकंप के बाद राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथंगा को केन्द्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर जांच और अन्य कार्रवाइयों पर रोक लगाई।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद।
मिनियापोलिस के बाजार क्षेत्र में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना शहर के ‘अपटाउन’ इलाके में आधी रात के बाद हुई।
हरियाणा में रविवार को कोविड-19 के कारण 11 और मौतें होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 160 हो गया, जबकि राज्य में संक्रमण के 412 नये मामले आने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,635 हो गई।
बिहार में कोविड-19 के दो रोगियों की मौत के बाद रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई। इसके अलावा, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 7,665 पर पहुंच गई।
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 122 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण की कुल संख्या 5,956 हो गई।
त्रिपुरा में रविवार को कम से कम 35 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 1,225 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
संपादक की पसंद