1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 24, 2020 07:43 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Swami Ramdev LIVE- India TV Hindi
Swami Ramdev LIVE Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News June 23

Auto Refresh
Refresh
  • 4:50 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 3 दिवसीय रूस दौरे पर गए डिफेंस सेक्रटरी अजय कुमार ने मॉस्को में रूस के डेप्युटी डिफेंस मिनिस्टर कर्नल अलेक्जेंडर वैसिलीविच फोमिन से मुलाकात की। 

  • 4:49 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    रूस की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मंगलवार को मॉस्को में भारतीय दूतावास का दौरा किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 4:40 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 10,000 बिस्तर वाले कोविड केंद्र के संचालन के लिए आईटीबीपी, से चिकित्सक, नर्स उपलब्ध कराने की मांग की- सूत्र।

  • 2:48 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    कोराना वायरस महामारी के बाद देश में विभिन्न राज्यों में लोगों की आय का अंतर कम हो जायेगा। इस दौरान धनी राज्यों की आय में गरीब राज्यों के मुकाबले अधिक कमी आने की संभावना है। स्टेट बैंक की शोध रपट ‘इकोरैप’ में यह कहा गया है। 

  • 1:21 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल द्वारा कोविड-19 मरीजों को घर में पृथक-वास में रखने के संबंध में दिए गए आदेश का अनुपालन करने में अधिकारियों को परेशानी आ रही है क्योंकि मरीज को कोविड-19 देखभाल केंद्र तक पहुंचाने के लिए न तो पर्याप्त वाहन हैं और न ही इस संबंध में नियम तय हैं कि मरीजों को देखभाल केंद्र तक कौन पहुंचाएगा।

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    चीन के साथ सीमा पर मौजूदा संकट, भाजपा नीत सरकार के कुप्रबंधन, उसकी गलत नीतियों के कारण : सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा।

  • 11:57 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के संकट के कारण इस बार भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया गया है।

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    मुम्बई के उपनगरीय मानखुर्द के एक ‘स्क्रैप कपाउंड’ में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें बेकार तेल के कुछ डिब्बे और वहां पड़ा सामान खाक हो गया। 

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    अमेरिका के एक शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सासंद ने भारत की सीमा पर चीन की हालिया अक्रामक गतिविधियों की निंदा करते हुए चीन से अपील की कि वह तनाव बढ़ाने वाली ‘धृष्टता की राह’ को छोड़ कूटनीति को अपनाए।

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कामना की यह यात्रा लोगों के जीवन में खुशियां एवं समृद्धि लेकर आए।

  • 10:15 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    देश में कोविड-19 के 14,933 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 4,40,215 हुए, एक दिन में सबसे ज्यादा 312 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 14,011 हुई

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    सेना प्रमुख लद्दाख सेना प्रमुख हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार, बुधवार को लद्दाख का दौरा करेंगे : सेना के सूत्र

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    असम में भाजपा विधायक कृषेन्दु पॉल सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक पॉल की रविवार को असम टार्गेट सर्विलांस प्रोग्राम (एटीएसपी) के दौरान जांच की गई थी। 

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    गुजरात के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता को सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उन्हें वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में सोमवार को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। 

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    पाकिस्तान ने सोमवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) से कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए "अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने" का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी संपर्क समूह की एक डिजिटल बैठक के दौरान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह टिप्पणी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत