1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 03, 2020 07:41 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News August 2

Auto Refresh
Refresh
  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 54,736 मामले सामने आए हैं और 853 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17,50,724 हो गई है, जिसमें 5,67,730 एक्टिव केस, 11,45,630 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 37,364 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय

     

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: रक्षाबंधन से पहले लोग करोल बाग में मिठाई और दूसरे जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे।

  • 10:48 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    हमे जांच में आगे बढ़ने के लिए जो बेसिक दस्तावेज चाहिए वो हमें अभी नहीं मिले हैं, जैसे हमारे पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की वीडियोग्राफी, मुंबई पुलिस ने किस-किस से पूछताछ की है ये नहीं हैं: सुशां​त सिंह राजपूत की मौत के मामले पर गुप्तेश्वर पांडे, बिहार डीजीपी

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे: महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) के चीन की तरफ में मोल्दो में कोर कमांडर-स्तर की वार्ता होगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी है, भारत का फोकस फिंगर एरिया से चीन द्वारा पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट होगा: भारतीय सेना के सूत्र

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मध्य प्रदेश के शाजापुर में 2 लोगों को कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61,262 नए मामले सामने आए और 1,051 मौतें हुईं। ये लगातार पांचवा दिन है जब अमेरिका में कोरोना वायरस के 60,000 से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं: AFP न्यूज़ एजेंसी

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    गुजरात सरकार राज्य में 58 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों सहित 74 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।