1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 04, 2021 06:46 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : BREAKING NEWS

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News February 03

Auto Refresh
Refresh
  • 9:35 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, विपक्ष की मांग को मानते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए पहले से तय समय 10 घंटे को बढ़ाकर 15 घंटे करने पर सहमति बनी।अब 10 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में चल रहे किसान आंदोलन पर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, CPI(M) ने राज्यसभा में चल रहे किसान आंदोलन पर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार: मुजफ्फरपुर के मनियारी पुलिस स्टेशन में आग लगी

  • 8:14 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शरजील उस्मानी के खिलाफ पुणे में मामला दर्ज

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के खिलाफ मंगलवार को पुणे में एक मामला दर्ज किया गया। उस्मानी के खिलाफ यह मामला इस आरोप में दर्ज किया गया कि एल्गार परिषद के हाल के एक आयोजन में उन्होंने अपने भाषण के जरिए विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को कथित रूप से बढ़ावा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत