1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 17, 2021 11:37 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking news- India TV Hindi
Breaking news Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News February 17

Auto Refresh
Refresh
  • 11:37 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के 278 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,66,034 हो गई। विभाग ने बताया कि संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,403 हो गई।

  • 11:37 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण को 311 नए मामले सामने आए और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,934 हो गई। राज्य में बुधवार को नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 164 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की।

  • 11:36 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने अपनी मंगेतर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसी के दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। 

  • 11:36 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

     कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस पर हमला, बाल-बाल बची SHO की जान

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तपोवन टनल: धूमिल होती उम्मीदों के बीच बचाव कार्य जारी

    उत्तराखंड के चमोली जिले में 10 दिन पहले आई विकराल बाढ़ के बाद तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर क्षण के साथ और धूमिल होती उम्मीदों के बीच कीचड़ से भरी इस सुरंग में बचाव कार्य लगातार जारी है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।