1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News July 23: ट्रंप के बयान पर PM की सफाई की मांग पर अड़ा विपक्ष

Live Hindi Breaking News July 23: ट्रंप के बयान पर PM की सफाई की मांग पर अड़ा विपक्ष

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 23, 2019 10:20 pm IST

इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल, कर्नाटक विश्वासमत परीक्षण और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News July 23- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News July 23

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of July 23

Auto Refresh
Refresh
  • 2:48 PM (IST)

    वीडियो: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के हंगामे के बाद ओडिशा विधानसभा स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो सदन से बाहर चले गए।

  • 11:45 AM (IST)

    विपक्ष के हल्ले की वजह से राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित। विपक्ष यूएस प्रेजिडेंट ट्रंप के बयान पर पीएम के बयान की मांग कर रहा है।

  • 11:32 AM (IST)

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर राज्यसभा में कहा, हम सदन को पूरी तरह आश्वस्त करना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। 

  • 11:14 AM (IST)

    ट्रंप के बयान पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि कश्मीर सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ट्रंप से मध्यस्थता की कोई बात नहीं की। विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खत्म होने पर ही पाकिस्तान से बात होगी।

  • 11:13 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पीएम द्वारा लोकसभा में सफाई देने की विपक्ष की मांग पर स्पीकर ने कहा कि यह फैसला सरकार करेगी कि कौन सफाई देगा। साथ ही उन्होंने प्रश्न काल ठीक से चलने देने की गुजारिश भी की।

  • 11:09 AM (IST)

    कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आकर ट्रंप के बयान पर जवाब दें।

  • 11:08 AM (IST)

    लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे पर कहा कि पहले विपक्ष बाहर जाकर यह तय कर ले कि कौन बोलेगा क्योंकि उनकी तरफ से यह साफ नहीं हो पाता कि कौन बात रखेगा।

  • 11:06 AM (IST)

    कश्मीर के बयान पर लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को इसपर सफाई देनी चाहिए।

  • 10:35 AM (IST)

    विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के विधायक। आज शाम 6 बजे तक हो सकता है विश्वासमत परीक्षण। सोमवार को सदन में भारी बवाल हुआ था।

  • 10:26 AM (IST)

    दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग चल रही है। यह बैठकर संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में चल रही है।

  • 10:26 AM (IST)

    दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में पहुंचीं।

  • 10:25 AM (IST)

    दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

  • 10:25 AM (IST)

    अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में बलूच कार्यकर्ताओं और पाकिस्तान के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

  • 10:24 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ः सुकमा के बीराभट्टी के जंगलों के पास डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और नक्सलियों की मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। मुठभेड़ स्थल से दो देशी हथियार भी बरामद किए गए।

  • 10:23 AM (IST)

    महाराष्ट्र: भिवंडी में एक केमिकल गोदाम में कल रात आग लग गई। आग बुझाने का काम अभी भी चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

  • 10:22 AM (IST)

    IMA पोन्जी घोटाला केस : प्रवर्तन निदेशालय (ED) मंगलवार को IMA के संस्थापक-मालिक मोहम्मद मंसूर खान को अदालत में पेश करेगी और न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने का अनुरोध करेगी। गौरतलब है कि बेंगलुरू स्थित विक्टोरिया अस्पताल में सोमवार को मोहम्मद मंसूर खान का मेडिकल टेस्ट करवाया गया था।

  • 10:22 AM (IST)

    जब चुनाव आता है, वे हिंदू-मुस्लिम करते हैं। जब चुनाव आता है, वे यह पक्ष और वह पक्ष करते हैं। त्योहार एक त्योहार है। मैं सिर्फ एक बात कहूंगी कि कुछ पार्टी चुनावों के लिए फंड का इस्तेमाल करती है और जो आयकर के तहत नहीं आते हैं।

  • 8:42 AM (IST)

    स्पीकर ने कहा है कि मंगलवार शाम छह बजे तक बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि विश्वास मत प्रस्ताव पर वोटिंग में हो रही देरी को लेकर बीजेपी विधायकों ने सोमवार को सदन में हंगामा किया।

  • 8:41 AM (IST)

    सोमवार को देर रात तक विधानसभा की कार्यवाही चलते रहने के बाद स्पीकर केआर रमेश कुमार ने मंगलवार सुबह तक के लिए सदन को स्थगित करते हुए बहुमत परीक्षण की नई डेडलाइन तय की है।

  • 8:41 AM (IST)

    कर्नाटक में विश्वास मत पर चर्चा के बीच शक्ति परीक्षण को लेकर चल रहा सियासी ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है। विश्वास मत प्रस्ताव पर 3 दिन की बहस के बाद भी वोटिंग नहीं हो सकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत