1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Latest News Updates Nov 22: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Latest News Updates Nov 22: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2018 06:23 am IST,  Updated : Nov 22, 2018 05:57 pm IST

Live Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News India- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News India

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Watch LIVE TV For All Latest And Top HINDI News Of The Day From IndiaTV

Latest News Updates and Breaking News of November 22:

05:40 PM: ग्रेटर नोएडा: मंगेतर से मिलने ग्रेटर नोएडा आए मर्चेंट नेवी अफसर की कार का लॉक तोड़ विदेशी गिफ्ट पैक व डॉक्यूमेंट्स चोरी।

05:30 PM: सुप्रीम कोर्ट ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ईवीएम की जगह मतपत्रों के इस्तेमाल का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

04:58 PM: उत्तर प्रदेशः लखनऊ के गोमती नगर में जीवन प्लाजा के पास जो इमारत ढही थी, वहां राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम पहुंच गई है।

04:55 PM: पाकिस्तान बाबा गुरु नानक की 550 वीं जयंती के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला भारत को पहले ही बता चुका है। PM इमरान खान 28 नवंबर को करतारपुर में सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस शुभ अवसर के लिए हम सिख समुदाय का पाकिस्तान में स्वागत करते हैं: शाह महमूद कुरैशी, विदेश मंत्री पाकिस्तान

04:32 PM: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता के लिए सिटी गैस वितरण परियोजना को लॉन्च किया। इस परियोजना से 129 जिलों को लाभ मिलेगा।

04:30 PM: बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया थाः प्रवर्तन निदेशालय

04:05 PM: दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशू प्रकाश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।

03:40 PM: उत्तर प्रदेशः गढ़मुक्तेश्वर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा आरती की।

03:29 PM: पश्चिम बंगालः सोवान मुखर्जी ने कोलकाता के मेयर के पद से इस्तीफा दिया। इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

02:26 PM: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने आरएसएस के द्वारा राम मंदिर निर्माण के समर्थन में बुलाई गई हुंकार सभा पर रोक लगाने से किया इनकार। 25 नंवबर को किया गया है आयोजन।

01:42 PM: हमें राज्यपाल से कोई शिकायत नहीं है। वह बेहद अच्छे व्यक्ति हैं। हमें केंद्र सरकार से शिकायत है कि यदि उन्हें विधानसभा भंग करनी ही थी तो 4-5 महीने पहले ही कर देते: गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस नेता

12:50 PM: पंजाब में अमृतसर के निरंकारी मिशन में हुए ब्लास्ट के आरोपी बिक्रमजीत सिंह को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।

12:31 PM: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हाशिमपुरा कांड में दोषी साबित किए गए पीएसी के 4 पूर्व अधिकारी सरेंडर करने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे।

11:03 AM: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सीलिंग तोड़ने के मामले को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ कोई भी ऐक्शन लेने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि मामले में मनोज तिवारी द्वारा कोर्ट की अवमानना को कोई सबूत नहीं मिला है।

10:25 AM: लाओस में आयोजित 9वें जॉइंट कमिशन की मीटिंग में भाग लेने के लिए रवाना हुईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

09:56 AM: दिल्ली में आईटीओ के पास स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर।

09:16 AM: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद बयान को लेकर उनकी आलोचना की। ट्रंप ने मंगलवार को उनकी प्रवासी नीति को लेकर जज के फैसले पर कहा था कि यह ओबामा के जज हैं।

08:45 AM: भाजपा ने आज अपने सभी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, इसमें आगे क्या करना है यह फैसला लिया जाएगा। हमारा मानना है कि राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ कराए जाएं: जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना, जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष

08:02 AM: फिजी के प्रधानमंत्री वोरेके बाइनीमारामा के नेतृत्व में गुरुवार को उनके नए कैबिनेट ने शपथ ली। वोरेके 14 नवंबर को हुए आम चुनाव में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रहे थे।

07:16 AM: लंदन के एक फ्लैट से 2 संदिग्ध बम बरामद होने के बाद ब्रिटेन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हार्लेस्डन के क्रेवेन पार्क के एक फ्लैट से बुधवार सुबह 2 संदिग्ध बम मिले थे। ऐसा माना जा रहा है कि ये आईईडी हैं। बम को फॉरेंसिक जांच के लिए फ्लैट से ले जाया गया।

06:26 AM: नोएडा में सेक्टर-38 स्थित शशि चौक से ग्रेनो वेस्ट की एस सिटी सोसाइटी तक नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बस सेवा बुधवार को शुरू हो गई। इस रूट पर सुबह से शाम तक 2 बसें चलेंगी। इस रूट को 312 प्लस और 312 माइनस का नाम दिया गया है और इस पर अधिकतम 32 रुपए किराया होगा। गुरुवार को शशि चौक से सेक्टर-74 स्थित कैपटाउन सोसाइटी तक भी बस सेवा शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को बस सेवा का शुभारंभ किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत